फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एटीएम में युवक से पैसे छीनने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 31 Dec 2025 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में एटीएम के अंदर एक युवक से पैसे छीनने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में टीम जुट गई। पुलिस को दी गई तहरीर में संजीव निवासी इब्राहिमपुर ने बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे वह ख्याति ढाबे के पास पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। दस हजार रुपये निकालने के बाद वह उन्हें गिन रहा था। इसी बीच दो व्यक्तियों ने एटीएम के अंदर घुसकर उसके हाथ से छीन लिए और फरार हो गए। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें