बहादराबाद। साप्ताहिक पीठ बाजार बहादराबाद से चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आशीष निवासी बहादराबाद ने तहरीर देकर बताया कि बीते 11 सितंबर की शाम उसने बाइक पीठबाजार के बाहर खड़ी की और सामान खरीदने ख्ला गया। जब लौटकर आया तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।