बहादराबाद। थाना क्षेत्र की एक कंपनी की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रहलाद निवासी ग्राम बहादरपुर सैनी ने तहरीर देकर बताया कि वह स्टार लाइट कंपनी में पिछले दो वर्ष से कार्यरत हैं। 16 नवंबर की सुबह सात बजे कंपनी की पार्किंग में बाइक खड़ी कर दी थी। जब शाम को देखा तो बाइक गायब मिली। इधर-उधर ढूंढने पर भी कुछ पता नहीं चला। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।