फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवक को टक्कर मारने में स्कूटी सवार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारने वाले स्कूटी सवार के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नरेंद्र कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी सीतापुर ज्वालापुर ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को दोपहर करीब 3:18 बजे वह चंद्राचार्य चौक स्थित रानपुर मोड़ के एलआईसी प्वॉइंट से एलआईसी पॉलिसी की रसीद कटवाकर पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद स्कूटी चालक फरार हो गया था। उपचार के बाद अब उसने तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें