फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कर्मचारी की मौत के मामले में डंपर चालक पर रिपोर्ट

Wed, 13 May 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की चालक की तलाश
विज्ञापन

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में हरकी पैड़ी बाईपास पुल पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार कंपनी कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, भूपतवाला स्थित शिवनगर रानी गली निवासी प्रिंस शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता पंकज शर्मा सिडकुल रोशनाबाद स्थित रॉकमैन कंपनी में कार्यरत थे। नौ मई की सुबह वह रात की शिफ्ट पूरी कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक में तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पंकज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि चाल डंपर लेकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन और चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें