फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्राफी के लिए कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को मान्यता मिलने के बाद विजय हजारे ट्राफी के लिए चयन प्रक्रिया की कवायद शुरू हो गई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने बताया कि विजय हजारे ट्राफी के लिए जनपद हरिद्वार के खिलाड़ी पंजीकरण फार्म भगत सिंह चौक के समीप स्थित नेहरू युवा केंद्र से 24 से 26 अगस्त तक प्राप्त कर सकते हैं। फार्म को भरकर उसके साथ जन्म, स्थायी निवास, शिक्षण प्रमाणपत्र, नौकरी से संबंधित प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट की दो प्रमाणित प्रतिलिपि के साथ दो फोटो उपलब्ध करानी होगी। चयन में जनपद हरिद्वार के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। 27 अगस्त को पंजीकरण फार्म की जांच के बाद जिले के खिलाड़ियों का चयन 28 से 30 अगस्त तक भल्ला कालेज स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। उसके बाद मंडल स्तर के लिए चयन देहरादून में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें