हरिद्वार। अपर रोड स्थित एक रेस्त्रां में ऑटो-विक्रम, ई रिक्शा, तांगा और रिक्शा यूनियन के पदधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। पदाधिकारियों ने जीरो जोन में नगर निगम की प्रीपेड सवारी वाहनों के संचालन की योजना का स्वागत किया। कहा कि योजना शुरू होने से पहले ही कुछ लोग पुलिस की आड़ में वसूली करने लगे हैं। कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष आदित्य झा और महामंत्री विशाल गोस्वामी ने कहा कि पुलिस के नाम पर कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे हैं। ऑटो-विक्रम के प्रधान सुरेश राणा ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि जीरो जोन में पंजीकृत यूनियन के अधीन संचालित वाहनों के संचालन की अनुमति दी जाए। बैठक में राजेश भट्ट, आदेश पंडित, इशरार अहमद, भीमगोडा से रामकुमार, चंद्रपाल, भीमगोडा से एंथनी, पैडल रिक्शा से विष्णु अरोड़ा और धर्मेंद्र कश्यप आदि शामिल हुए।