टैग... अमर उजाला फॉलोअप....
- सहायक श्रमायुक्त कर रहे मामले की जांच
- रिकॉर्ड मिलने से अब जांच में आएगी तेजी
हरिद्वार। जिंदों को मृतक बताकर दो-दो लाख रुपये हड़पने के मामले में जांच अधिकारी पर रिकॉर्ड पहुंच गया है। सहायक श्रमायुक्त मामले की जांच कर रहे हैं। अब रिकॉर्ड मिलने से जांच में तेजी आएगी। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में श्रमिकों को फर्जी ढंग से मृतक दर्शाकर दो-दो लाख रुपये निकालने का प्रकरण प्रकाश में आया है। बोर्ड ने मामले की जांच के लिए सहायक श्रम आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई है। उनकी ओर से मामले की जांच के लिए बोर्ड से दस्तावेज मांगे गए थे। जिन्हें बोर्ड की ओर से जांच कर रहे सहायक श्रमायुक्त प्रशांत को दे दिया गया है। बोर्ड के उपश्रमायुक्त विपिन कुमार ने बताया कि जांच कर रहे सहायक श्रम अधिकारी प्रशांत को जांच के लिए रिकॉर्ड उपलब्ध करा दिया गया है। इससे जांच कर रहे अधिकारी की ओर से जांच तीव्रता से शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि अब जांच जल्द पूरी हो जाएगी। जांच होने से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सरकारी धन की रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।