डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक यह संख्या 255 पहुंच गई। इनके अलावा एक मरीज चिकनगुनिया का भी सामने आया है।
शुक्रवार को डेंगू के 21 संदिग्ध मरीज सामने आए। इन सबका निजी और सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। एक मरीज रामकृष्ण मिशन अस्पताल कनखल में चिकनगुनिया का आया है। जिसका इलाज चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। शिक्षण संस्थानों को निर्देश किया गया है कि वे सुबह प्रार्थना सभा में छात्रों को जागरूक करें। लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकालें। उन्होंने बताया कि आशाओं को भी लार्वा पहचानकर नष्ट कराने के निर्देश दिए हैं।