राष्ट्रीय व्यापार मंडल की ओर से हाल ही में रूस के पीटर्सबर्ग में हुई वर्ल्ड पॉवर लिफ्टिंग महिला चैंपियनशिप में चैंपियन बनने पर संगीता राणा को सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। टिहरी विस्थापित शिवालिक नगर कॉलोनी की संगीता राणा को स्मृति चिह्न और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान होना चाहिए। संगीता राणा ने रसिया में जाकर भारत माता का परचम लहराया है। वर्ल्ड चैंपियन संगीता राणा ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से महिलाओं की हिम्मत बढ़ती है। कहा कि घरेलू महिला होने के साथ खेलना आसान नहीं होता है पर समाज के प्यार और सम्मान से और अच्छा करने की ताकत आती है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनीत धीमान, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश बघेल, प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रीय, जिला सचिव विशाल माथुर, जिला सचिव भारत तलुजा, जिला विधिक सलाहकार कुलदीप खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल, जिला महामंत्री संजय सिंहा, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही, ज्वालापुर अध्यक्ष हरविंद्र सिंह, अर्पण ग्रोवर, पंकज सवन्नी संगीता बंसल, स्नेहलता चौहान, राजेश गुप्ता, अरविंद चौधरी, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।