फोटो
पीपलकोटी। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख व सांसद प्रतिनिधि अयोध्या हटवाल ने गडोरा में बदरीनाथ हाईवे की बदहाल स्थिति को सुधारने की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2016 तक जब बदरीनाथ हाईवे का जिम्मा बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के पास था, तब हाईवे दुरुस्त स्थिति में था, लेकिन अब एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) हाईवे का सही ढंग से रख रखाव नहीं कर पा रहा है। यहां गदेरे के पानी की निकासी न होने से बाजार में तालाब की स्थिति बनीं हुई है। उन्होंने चमोली से नीती और माणा तक हाईवे के रख-रखाव का जिम्मा फिर से बीआरओ को सौंपने की मांग उठाई है। संवाद