बारिश में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को बांटे रेनकोट
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार हो रही बारिश को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से रेनकोट वितरित किए गए। पुलिस विभाग के माध्यम से एसपी सिटी अभय सिंह और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को रेनकोट उपलब्ध कराए गए। इस पहल का उद्देश्य खराब मौसम के बीच भी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करने में सुविधा देना और कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित एवं सुचारु व्यवस्था उपलब्ध कराना है। कंपनी के सेल्स मैनेजर अमन भंडारी ने रेनकोट वितरण में समन्वय की भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि सामाजिक सरोकारों के तहत समय-समय पर जनहित से जुड़े कार्यों में सहयोग किया जाता है। संवाद