फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर में छापा मारकर 40 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में पुलिस ने गोकशी की सूचना पर एक घर में छापा मारकर 40 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा। एक महिला सहित तीन लोग फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामला शनिवार दोपहर का है। जब पुलिस को सूचना मिली कि दादूपुर गांव में एक घर में कहीं से मांस लेकर गांव के ही दो युवक आए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही महिला सहित तीन लोग छत के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने मौके से 40 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद और उपकरण बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी रेशमा, मोईन, रईस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों की तलाश की जा रही है। मौके से मिले मांस को गड्ढे में दबाकर नष्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें