लोक निर्माण कार्यालय में धरना देते कर्मचारी । संवाद
हरिद्वार। उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का कार्यबहिष्कार और धरना छठें दिन भी जारी रहा। अध्यक्ष विपिन ने कहा कि विभाग में मिनिस्टीरियल कार्मिकों के नियुक्ति अधिकारी अधीक्षण अभियंता व अनुमोदक अधिकारी क्षेत्रीय मुख्य अभियंता स्तर-2 के बाद एक स्तर उपर के अधिकारी मुख्य अभियंता-1 अधिष्ठान मुख्यालय होते हैं। स्थानांतरण अधिनियम 2017 एवं 2025 में जारी शासनादेश के मुताबिक मुख्य अभियंता एवं विभागाध्यक्ष को मिनिस्टीरियल कार्मिकों के परस्पर स्थानांतरण का अधिकार है। स्थानांतरण अधिनियम एवं शासनादेश में स्पष्ट होने के बावजूद कार्मिकों को पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान प्रदीप किशोर कोहली, सन्नी कुमार, शांतिलाल, नवीन आर्य, मुकेश थपलियाल, विनय कुमार, अनु कुमार आदि मौजूद रहे।