फोटो समाचार
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
छात्रों की गूंज कार्यक्रम की अनुमति स्थगित करने पर किया प्रदर्शन
हरिद्वार। देहरादून के परेड ग्राउंड में 17 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम की अनुमति स्थगित किए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस ने देवपुरा चौक पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए अनुमति बहाल करने की मांग की। मुरली मनोहर ने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ है। महेश प्रताप राणा ने आरोप लगाया कि सरकार प्रशासनिक फैसलों के जरिए कार्यक्रमों में बाधा डाल रही है, जबकि वरुण बालियान ने कहा कि कांग्रेस जनता और युवाओं की आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में पार्षद विवेक भूषण विक्की, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, नोमान अंसारी, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी, महानगर कांग्रेस महासचिव तुषार कपिल, अरुण प्रकाश राघव, अकरम अंसारी, तरुण व्यास, नवीन सेंस, हिमांशु राजपूत, ऋषभ वशिष्ठ, करन सिंह राणा, आशीष प्रधान और सतेंद्र वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।