फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खानपुर में आए प्रापर्टी डीलर लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्र में किसी काम से बाइक पर पहुंचे डोईवाला निवासी प्रॉपर्टी डीलर संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए। उनके पिता की ओर से थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। स्थानीय फैक्टरी के पास से लापता व्यक्ति के कागजात पड़े हुए पाए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामशंकर पुत्र रमेशचंद निवासी कुड़कावाला डोईवाला प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। विगत रविवार को रामशंकर बाइक से खानपुर क्षेत्र पहुंचे थे। लेकिन इसके बाद अपने घर नहीं लौटे। रविवार को खानपुर में एक फैक्टरी के समीप डीएल समेत कुछ कागजात पड़े हुए मिले। एक ग्रामीण ने इन कागजात को पड़े हुए देख पुलिस को सूचना दी। वहीं पिता रमेशचंद की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें