फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चेक बाउंस केस वापस लेने का दबाव, घर में तोड़फोड़ का आरोप

Mon, 08 Jun 2026 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र के न्यू शिवालिक नगर निवासी संजय कुमार ने चेक बाउंस मामले में न्यायालय में वाद दर्ज कराने के बाद घर में तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय कुमार के अनुसार, उन्होंने 28 जनवरी 2025 को जगजीतपुर निवासी कृष्णपाल धीमान को 4.75 लाख रुपये उधार दिए थे। रकम वापस मांगने पर कृष्णपाल ने 26 दिसंबर 2025 की तारीख का चेक दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। इसके बाद विधिक नोटिस भेजा गया, लेकिन भुगतान न होने पर उन्होंने न्यायालय में चेक बाउंस का वाद दायर कर दिया। आरोप है कि इसी रंजिश में कृष्णपाल धीमान, उसके दोनों बेटे, सन्नी तथा तीन अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडों और बैट लेकर उनके घर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मामला वापस लेने का दबाव बनाया और विरोध करने पर गेट में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद से विभिन्न मोबाइल नंबरों से लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें