फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्रकाश स्पोर्ट्स, राइजिंग स्टार व नवयुवक क्रिकेट एकेडमी ने जीते लीग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से चल रही अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग के तीसरे दिन नवयुवक क्रिकेट एकेडमी व रुड़की यंग्स, प्रकाश स्पोटर्स एकेडमी व ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब और रोज लायंस क्रिकेट एकेडमी व राइजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी के बीच लीग मैच खेले गए।
विज्ञापन


ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब व प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 135 रन बनाए। इशांत 53 व अनिकेत ने 41 रन बनाए। प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ से संदीप चार व प्रशांत ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी ने 23.3 ओवर में एक विकेट पर 136 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीत लिया। प्रकाश स्पोटर्स एकेडमी की तरफ से उज्ज्वल 52 व सुमित ने 54 नाबाद रन बनाए। ऑल राउंडर की तरफ से फरहान अली ने एक विकेट लिया। प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी के गेंदबाज संदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


रोज लायंस क्रिकेट एकेडमी व राइजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी के बीच जमालपुर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रोज लायंस क्रिकेट एकेडमी की टीम 28.5 ओवर में 89 रन बनाकर आउट हो गई। रोज लायंस की तरफ से ध्रुव वैध 16, अभिषेक 12 व खुशहाल ने 12 रन का योगदान किया।
राइजिंग स्टार की तरफ से प्रथम सिंह तीन, निशांत सैनी व दीपांशु जोशी ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार ने 21 ओवर में सात विकेट पर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। राइजिंग स्टार की तरफ से एकांश शर्मा 25 नाबाद, एकांश आहूजा ने 16 रन बनाए। रोज लायंस की तरफ से गेंदबाजी में वैभव चौहान चार, ध्रुव चौधरी ने दो विकेट लिए। राइजिंग स्टार के गेंदबाज प्रथम सिंह को मैन आफ द मैच चुना गया।

रुड़की यंग्स एवं नवयुवक क्रिकेट एकेडमी रुड़की के बीच वीजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रुड़की यंगस ने 20 ओवर में 99 रन बनाए। नमन राणा 13, अहमद मसूद 14, दक्ष चौधरी ने 12 रन बनाए। नवयुवक क्रिकेट एकेडमी की तरफ से मोहम्मद शाद तीन, खुशविंदर सिंह, हेमंत खन्ना व आयुष राजपूत ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवयुवक क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.3 ओवर में 4 विकेट पर 100 रन बनाकर छह विकेट से जीत हासिल की। नवयुवक क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मोहम्मद शाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग योगेश, मोहम्मद शाहनवाज, स्वतंत्र चौहान, रितेश यादव, पारस चौहान, चिराग कथूरिया ने एवं स्कॉरिंग अश्विनी कुमार मौर्य, सूरज कुमार, देव सेठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें