हरिद्वार। प्रजापति समाज मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा। सैनी आश्रम के निकट कुम्हारान धर्मशाल में समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रजापति समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। विनोद कुमार प्रजापति एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान प्रतिभावान बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राकेश प्रजापति, अशोक प्रजापति, राजेश प्रजापति, श्याम, नीटू, सर्वेश, आदित्य, रवि, विनोद, साधुराम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद