फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ट्रांसफार्मर फुंकने से विद्युत आपूर्ति बाधित, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्वालापुर क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से सप्लाई बाधित हो गई। जिससे कई इलाकों सहित बाजार में आपूर्ति ठप होने से कामकाज प्रभावित रहा। व्यापारियों ने विद्युत आपूर्ति को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे कटहरा बाजार, गुरुद्वारा रोड़ सहित सभी बाजारों की आपूर्ति ठप हो गई। घंटों तक आपूर्ति चालू न होने पर अवर अभियंता को फोन कर जानकारी ली गई। तब मालूम हुआ कि ट्रांसफार्मर खराब होने से सप्लाई बंद है। पूरे दिन सप्लाई बाधित रहेगी। महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि जब बुधवार को पूरे दिन का शटडाउन लिया गया था, तब मेंटेनेंस के कार्य क्यों नहीं किए गए। व्यापारियों से 6 प्रति यूनिट से 8 रुपये प्रति यूनिट तक बिल में चार्ज लिया जा रहा है। टैक्स फिक्स चार्ज सब मिलाकर लिया जा रहा है। फिर बाजारों में या घरों में सुचारू रूप से बिजली की सप्लाई क्यों नहीं दी जाती है। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि मरम्मत के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें