फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बारिश और हवा से गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। बारिश के साथ तेज हवा से बिजली की लाइनों में आए फाॅल्ट से कई गांवों की बिजली गायब हो गई। लोगों को बृहस्पतिवार की रात में अंधेरे में रहना पड़ा। शुक्रवार सुबह लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा है। भट्टीपुर व पथरी बिजली घर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे बिजली गायब हुई और शुक्रवार को शाम को तीन बजे के बाद बिजली आई है। इसके बाद भी पूरे दिन बिजली की ट्रिपिंग होती रही है। बगैर बिजली के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। सुबह के समय लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा है। साधुराम, कृष्णपाल, अमर सिंह, सुरेन्द्र कुमार, इरशाद, इकबाल आदि लोगों का कहना है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिजली की लाइनों के पास खड़े पेड़ों के टहने कटवाने की मांग की है। इससे फाॅल्ट होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। बिजली गायब रहने से शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, नसीरपुर कलां, शाहपुर, चाणचक, शेरपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, भट्टीपुर, भवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, धारीवाला, टिकोला, जसोददरपुर, रानीमाजरा आदि गांवों के ग्रामीणों को बिजली-पानी की समस्या से दो चार होना पड़ा है। ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा का कहना है कि बारिश के साथ तेज हवा से बिजली की लाइनों में फाल्ट हो गया था। फाल्ट ढूंढनें और ठीक करने में समय लगा है। इसके बाद बिजली आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें