फोटो समाचार
हरिद्वार। राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला की ओर से इलेक्ट्रोल लिटरिसी क्लब मतदाता जागरुकता अभियान के लिए पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश शुक्ला ने कहा कि आज के युवा स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक कर सकते हैं, ताकि आने वाले लोक सभा चुनाव में युवा अधिक से वोट करें। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सकुंज राजपूत ने कहा कि युवाओं की ओर से दी जाने वाली वोट से देश और उनका भविष्य बनता है, इसलिए, युवा चुनाव में मताधिकार करने के साथ दूसरों को भी वोट डालने के लिए जुट जाएं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम जारी कर विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अजय प्रसाद उनियाल, डॉ. भगवती प्रसाद पुरोहित, डॉ. रूबी तबस्सुम, डॉ. किरन त्रिपाठी, डॉ. प्रीतम कुमारी, संयोजक डॉ. संजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद