पथरी। फेरुपुर चौकी में जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान कुल 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान कर पुलिसकर्मियों ने संदेश दिया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में भी पुलिस अपनी अहम भूमिका निभाती है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार और फेरुपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। किसी व्यक्ति द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त जरूरत के समय किसी की जिंदगी बचा सकता है। डॉ. अक्षय सैनी, वंश तोमर और वंशिका गोस्वामी आदि ने सहयोग किया। इस दौरान अनिल कुमार, जयपाल सिंह चौहान, नारायण सिंह, दौलत सिंह चौहान, मुकेश चौहान, संदीप कुमार, आदेश चौहान, गंभीर सिंह तोमर, सुबोध शर्मा, पंकज तोमर आदि शामिल रहे।