पथरी। पुलिस ने बुलेट पर सवार पांच युवकों की जमकर खैर खबर ली और बाइक को सीज कर दिया। युवकों ने पुलिस से माफी भी मांगी।
पुलिस के मुताबिक एक बुलेट पर पांच युवक बैठे हुए थे। एक बुलेट चला रहा था। उसके पीछे तीन बैठे हुए थे। जबकि पांचवां सबसे पीछे बैठे युवक के कंधों पर बैठा हुआ था। कई दिनों युवक ऐसे ही बुलेट पर सवार होकर चक्कर काटते रहते थे। पांचों युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनकी जमकर खातिरदारी की। युवक हवालात देखकर पुलिस के सामने खूब गिड़गिड़ाए और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की कसम खाई। इंस्पेक्टर पथरी रमेश तनवार ने बताया कि चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। जो चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन पर जुर्माने की कार्रवाई एवं वाहन सीज किए जा रहे हैं।