फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हरिद्वार में सख्ती से नो-पार्किंग जोन लागू करे पुलिस

Sun, 26 Apr 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- व्यापारी नेता ने एसएसपी से की मांग
विज्ञापन

हरिद्वार। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर सहित ट्रैफिक एसएसपी को महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने हरिद्वार में सख्ती से नो-पार्किंग जोन लागू करने की मांग की है। बताया कि यात्रा सीजन के समय अनियोजित तरीके से सड़कों, काॅलोनियों और गंगा घाटों, मुख्य मार्गों पर खड़ी गाड़ियां राहगीरों के लिए मुसीबत बन रही हैं। स्कूल बसों सहित एम्बुलेंस जरूरी वाहनों के लिए रास्ता अवरुद्ध होने से परेशानी हो रही है। कहा कि बाहरी राज्यों से आ रहे वाहनों की ओर से बिना रोक अवैैध रूप से वाहनों को पार्क किया जा रहा है। कहा कि अवैध पार्किंग में किए गए वाहनों का चालान भी किया जाए। ज्ञापन भेजने वालों में भूदेव शर्मा, आशीष अग्रवाल, अमित अरोड़ा, मुकेश अग्रवाल, सुनील सिंह, देवेंद्र अरोड़ा, सौरभ अरोड़ा, हरिमोहन भारद्वाज, जगदीश पांडे आदि हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें