श्यामपुर। क्षेत्र में बढ़ते अपराध, नशे की तस्करी और अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एसपीओ, स्थानीय मीडियाकर्मियों के साथ गोष्ठी की। मुख्य रूप से नारकोटिक्स, नशे के सौदागरों और हाल ही में सक्रिय हुए मकड़ा गैंग पर पैनी नजर रखेगी। सीओ अवनी तिवारी ने चेतावनी दी कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। श्यामपुर क्षेत्र में अपराध और नशे से बढ़ती गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। फिलहाल क्षेत्र में सक्रिय मकड़ा गैंग के जो भी लोग अराजकता का माहौल बना रहे हैं और शांतिभंग करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।