हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए तीन किशोरों को पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र से खोज निकाला। तीानों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि घनश्याम निवासी निर्मल बस्ती शिवालिक नगर 14 सितंबर को शिकायत दी थी कि शुक्रवार की दोपहर उसका पुत्र सूरज (15) और यश (13) पुत्र लोकेंद्र निवासी निर्मल बस्ती सामुदायिक केंद्र में घर से खाना खाने के लिए गए थे। दोनों लौटकर नहीं आए हैं। मंगलवार को दोनों को हरकी पैड़ी से बरामद कर लिया। इसके अलावा निर्मल बस्ती शिवालिक नगर से गुम हुए 12 वर्षीय किशोर को भी हरकी पैड़ी से ही बरामद कर लिया गया। तीनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद