पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर आपस में विवाद करते पांच लोगों को पकड़ा है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश सिंह तनवार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव बहादरपुर जट में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर अरशद, जमील, साजिद, जब्बार, मुनासिब को हिरासत में ले लिया और उनका शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया है। संवाद