पथरी। पुलिस ने युवक को स्मैक के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस टीम ने घिस्सुपुरा तिराहे संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए शैफ अली निवासी घिस्सुपुरा को हिरासत में लिया गया। आरोपी युवक से तलाशी में 5.03 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।