बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर ग्रांट गांव निवासी विजयपाल एक मामले में फरार चल रहा था। वह काफी दिनों से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। कोर्ट ने उसको पेश होने के लिए नोटिस जारी किया। इसके बावजूद भी वह हाजिर नहीं हुआ। न्यायालय ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके गैर जमानती वारंट पुलिस को भेजे थे। बहादराबाद पुलिस ने वारंट मिलते ही आरोपी को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि वारंटी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।