मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ली शपथ
धनौरी। शुक्रवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों और कर्मचारियों ने शपथ ली। सभी ने शत प्रतिशत मतदान के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ मुनेंद्र सिंह ने कहा कि हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इसके उपलक्ष्य में 23 जनवरी से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उप प्राचार्य डॉ योगेश कुमार ने कहा कि हमें सभी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए और प्रदेश व देश के लिए एक ईमानदार सरकार चुननी चाहिए। डॉक्टर मोहित कुमार ने कहा कि देश के प्रत्येक मतदाता को जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर डॉ रविंद्र कुमार, डॉ संदीप सिरोही, डॉ. ज्योति जोशी, डॉ. निशा रानी, डॉ. ऐश्वर्या सिंह, डॉ. अंजू शर्मा, डॉ. देवेंद्र कुमार, मधुसूदन सैनी, नितिन कुमार आदि उपस्थित रहे।