फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आवारा कुत्तों के हमलों से सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। राह चलते लोगों पर कुत्तों के झुंड के हमले का डर बना रहता है। सबसे अधिक चिंता अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर है। बहादराबाद, खेड़ली, दादूपुर गोविंदपुर, अलीपुर, अहमदपुर ग्रांट समेत विभिन्न मोहल्लों और गलियों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ी हुई है। कुत्ते सड़क और गलियों में झुंड बनाकर घूमते दिखाई दिए। इनके अचानक पीछे दौड़ने से दोपहिया वाहन सवारों के गिरने का भी खतरा बना रहता है। कुत्तों के आतंक का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों और ट्यूशन जाने वाले विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को अकेले भेजने में डर लगता है। ऐसे में उन्हें ट्यूशन या अन्य स्थानों पर छोड़ने और वापस लाने के लिए खुद जाना पड़ता है। शाम के समय समस्या और बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को दी गई, शिकायतों के बाद भी कुत्तों की धरपकड़ या उनकी संख्या नियंत्रित करने को लेकर प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। वहीं प्रशासन भी इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है। बहादराबाद खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने कहा मामला संज्ञान में ले लिया गया है। संबंधित विभाग को इस विषय पर पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें