हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में खेत से मिट्टी चोरी करने की जानकारी पर पहुंचे खेत स्वामी से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाने का प्रयास किया। फिर धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, नितिन कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी गणपति विहार काॅलोनी सलेमपुर महदूद ने शिकायत दी। बताया कि शनिवार को उसे जानकारी मिली कि उसके खेत से कुछ लोग मिट्टी चोरी कर रहे हैं। जिस पर वह अपने परिचित प्रवीन पाल, अनिल बंसल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां मिट्टी चोरी कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया।
आरोप है कि मिट्टी उठाने से रोकने पर सलमान राव ने अपने साथियो के साथ उनसे गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। ट्रैक्टर ट्राली उन पर चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह उन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। तब सलमान राव जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।