फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पथरी। एकड़ रेलवे फाटक से सराय जाने वाले मार्ग पर सड़क जगह-जगह से टूट गई है और उसमें गहरे गड्ढे हो गए हैं। दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिर कर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने डीएम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। मेहरबान अंसारी, शौकीन अली, विक्रम चौधरी, सतीश चौधरी, संदीप चौधरी, जाकिर अली, नसीम अंसारी, डॉक्टर नौशाद, आमिर कुरैशी, मुकर्रम अंसारी का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क जगह-जगह से टूट गई है और उसमें गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे दिन-प्रतिदिन दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। भक्तनपुर आबिदपुर की ग्राम प्रधान एकता पटेल का कहना है कि जल्द ही उक्त सड़क की मरम्मत के लिए डीएम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मिला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें