फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। सुल्तानपुर से फूलगढ़, शिवगढ़ व दुर्गागढ़ होते हुए पथरी जाने वाले मार्ग की स्थिति बदहाल बनी हुई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। शिव नगर की ग्राम प्रधान बबली देवी ने मुख्यमंत्री व डीएम को पत्र भेजकर इस मार्ग पर पक्का निर्माण कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने पत्र में अवगत कराया है कि कई साल पहले यहां सड़क का निर्माण हुआ था। इसके बाद रखरखाव की कमी के चलते सड़क स्थिति बदहाल हुई पड़ी है। सुल्तानपुर में हनुमान चौक से फूलगढ़, शिवगढ़ व दुर्गागढ़ से होते हुए यह मार्ग पथरी तक जाता है। इस मार्ग से कई स्थानों के लोगों का आवागमन होता है। ग्राम प्रधान बबली देवी, बिजेंद्र सिंह चौहान, शेषराज चौहान, अजीत चौहान आदि लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने निर्माण की मांग की जा चुकी है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें