फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पुलिया धंसने से जान जोखिम में डाल रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार-लक्सर राष्ट्रीय मार्ग पर शाहपुर में अलग-अलग दो स्थानों पर बरसाती पानी से पुलिया की सड़क धंस गई है। दो जगह मार्ग में सड़क धंसने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। अभी तक किसी भी संबंधित अधिकारी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। जिससे ग्रामीणों में रोष बना है।
विज्ञापन


एक माह बाद भी शाहपुर में हरिद्वार लक्सर राष्ट्रीय मार्ग पर एक स्थान पर क्षतिग्रस्त पुलिया और सड़क ठीक नहीं हुई। अब इस मार्ग पर दूसरे स्थान पर पुलिया की सड़क धंस गई है। मार्ग पर दो स्थानों से क्षतिग्रस्त सड़क से वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवागमन करने पर मजबूर हैं। क्षतिग्रस्त सड़क से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को दुर्घटना होने का खतरा बना है। बताया जाता है कि दोनों पुलिया के किनारे पर तालाब है। पुलिया के एक ओर से आने वाला बरसाती पानी तालाब में जाता है। तालाब से पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस वजह से बरसाती पानी के कारण मार्ग पर दोनों पुलिया की सड़क धंस गई है। देशराज सैनी, सुशील चौहान, चरण सिंह, साधुराम सैनी आदि लोगों ने डीएम से जनहित में मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया व सड़कों का निर्माण कराने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार का कहना है कि संबंधित ठेकेदार को हरिद्वार-लक्सर राष्ट्रीय मार्ग पर दोनों स्थानों पर क्षतिग्रस्त पुलिया व सड़क का निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें