हरिद्वार। लाइब्रेरी हॉल आनंद निवास निकट हनुमान घाट पर मानवाधिकार जन निगरानी समिति और रोगी केयर की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें मरीजों के स्वास्थ की जांच कर परामर्श दिया गया। एडवोकेट नितिन गुप्ता और तरुण शर्मा ने बताया कि शिविर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित चौहान, यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत सेवाच, जनरल फिजिशियन एमडी डॉ1 संजीव बंसल, डॉक्टर शंकर सिंह नेगी, पिंकी अस्वल, दलबीर सिंह पवार, आशा गुप्ता और हरिद्वार सिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर देवव्रत साईं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रजत गोयल, न्यूरोसर्जन गौरव सिंह, दंत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव शर्मा आदि ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सा शिविर में ईसीजी और खून की जांच निशुल्क की गई।