फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पतंजलि विवि ने पांच गांवों में लगाए योग शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय ने बहादराबाद क्षेत्र के पांच गांवों में चार दिवसीय निशुल्क योग शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों का समापन यज्ञ और मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इनका उद्देश्य योग, आयुर्वेद और भारतीय सनातन ज्ञान को ग्रामीण समुदाय तक पहुंचाना था। शिविर 15 से 18 अक्तूबर तक चले। प्रति-कुलपति देवप्रिया और स्वामी आर्षदेव के मार्गदर्शन में यह जनजागरण अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। ग्रामीणों को नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर खेड़ली, बहादराबाद, अहमदपुर, बोंगला और रुहालकी के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए। पतंजलि विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने इन शिविरों का संचालन किया। प्रियंका, शिवांशी, आईना, ईश्वरी, भक्ति, स्नेहा, अभिषेक, जतिन, अनन्या और हरि ने अपनी-अपनी टीमों के साथ काम किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें