फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कोतवाली में हिस्ट्रीशीटरों की कराई परेड, चर्चित हिस्ट्रीशीटर नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की पुलिस ने कोतवाली में परेड कराई। सभी की उपस्थिति दर्ज करने के साथ ही उन्हें सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। परेड में इस बार भी एक चर्चित हिस्ट्रीशीटर नदारद नजर आया। ऐसा कई बार देखा जा चुका है, जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की परेड ली। पूर्व में अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा तस्करी के साथ ही गुंडागर्दी में संलिप्त रह चुके हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली परिसर में बुलाया गया। सभी से वर्तमान में किए जा रहे रहे कार्यों के साथ ही रहने का पता की जानकारी जुटाई गई। उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि यदि किसी भी अपराध में उनकी पुनरावृत्ति या संलिप्तता मिली तो कड़ी कार्रवाई होना तय है।
वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश बिष्ट ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों को थाना क्षेत्र में जो भी कार्य कर रहे हैं उसका विवरण कोतवाली में अवगत कराने के साथ ही अपनी उपस्थिति हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर में अंकित कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बताया कि कुछ हिस्ट्रीशीटर जेल में हैं, जबकि कुछ लापता हैं। इस संबंध में हल्का/बीट प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें