हरिद्वार। 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य की पैरा तैराकी टीम भी प्रतिभाग करेगी। जिसके लिए टीम का चयन ट्रायल्स के आधार पर किया जाएगा। पैरालिंपिक एसोसिएशन उत्तराखंड की सचिव अमिता देवी ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज के तरणताल में आज 25 अक्तूबर को 10 बजे से चयन ट्रायल्स के आधार पर उत्तराखंड राज्य पैरा टीम का गठन किया जाएगा। चयन ट्रायल्स में केवल पंजीकृत खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकते हैं। संवाद