फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: छात्रों पर दमन के खिलाफ फूटा गुस्सा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया

Sun, 19 Jul 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को कुचलने की कोशिशों की निंदा की
विज्ञापन

सिडकुल। जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के दमन और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विभिन्न मजदूर, छात्र और सामाजिक संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। भेल स्थित सेक्टर 4 चौराहे पर विभिन्न यूनियनों और संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान संयोजक नासिर अहमद ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने की कोशिशों की कड़े शब्दों में निंदा की। पंकज बवाड़ी ने कहा कि वर्तमान सरकार फासीवादी तरीकों से सत्ता चला रही है और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने पर्यावरणविद और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक और छात्रों-नौजवानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि अब देश का छात्र, नौजवान, मजदूर, किसान और महिलाएं एकजुट हो रहे हैं। इस मुनाफे पर आधारित व्यवस्था को बदलकर मजदूर राज और समाजवाद के लिए संघर्ष को और तेज करना होगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष रजनी, मानसी, अनुराग, दीपांकज, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें