फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चोरी की भैंस के साथ एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। पुलिस ने भैंस चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। भैंस भी बरामद कर ली गई है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम रानीमाजरा निवासी महिला ने तहरीर दी थी कि उसकी भैंस को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर झाबरी जाने वाले मार्ग के पास से आरोपी मुकुल निवासी ग्राम पुरुषोत्तम नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। भैंस को बरामद कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें