बहादराबाद। थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात पुलिस गश्त के दौरान पुराना पथरी पावर हाउस के पास नहर पटरी से सुनील निवासी अतमलपुर बौंगला को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ।