पथरी। पुलिस ने एक युवक को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बंगला बस्ती पथरी को जाने वाले मार्ग पर आसिफ निवासी ऐथल को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। वहीं उसका साथी परमजीत उर्फ परमा निवासी ऐथल फरार हो गया है। पकड़े गए आरोपी आसिफ को कोर्ट में पेश कर दिया है। फरार आरोपी को तलाश किया जा रहा है।