बहादराबाद। पुलिस ने शराब की तस्कारी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 55 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी ने बताया कि रविवार सुबह होटल लज्जा के सामने से चंदन निवासी कनखल को पकड़ा गया। उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आबकारी अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।