हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में कच्ची शराब की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को चेकिंग के दौरान आरोपी विकास निवासी घास मंडी बाल्मीकि बस्ती कोतवाली ज्वालापुर हाल खालाटीरा शिव मंदिर के पास थाना सिडकुल को हेतमपुर पेट्रोल पंप से आगे से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।