फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी विकास उर्फ टैटू निवासी झबरेड़ा को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को बाजार चौकी प्रभारी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। पीपल चौक की ओर से आ रहे एक संदिग्ध को मोटरसाइकिल रोकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पीछा करते हुए उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विकास उर्फ टैटू बताया। कबूल किया कि उसने मोटरसाइकिल दीप पब्लिक स्कूल के पास से चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें