हरिद्वार। रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनी से चोरी हुई स्कूटी को नगर कोतवाली पुलिस ने बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी भी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दो अक्तूबर को रेलवे कॉलोनी निवासी पंकज कुमार सिंह ने उनकी स्कूटी चोरी होने की तहरीर दी थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चोर की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से सुराग तलाशते हुए बुधवार को हिल बाईपास रोड से आरोपी आकाश निवासी गली नंबर दो, टिबड़ी, रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उससे चोरी की स्कूटी बरामद कर ली। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। संवाद