पथरी। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को चेकिंग के दौरान एकड़ रोह पुल के पास से इब्राहिमपुर निवासी शोएब को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद