पथरी। पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि रविवार रात फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार टीम के साथ हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान धनपुरा में गन्ना तौल केंद्र के निकट संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 8.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शौकीन उर्फ सुक्खा निवासी धनपुरा थाना पथरी बताया।